इंदौर के सर्राफा बाजार के दो व्यापारियों की आज कोरोना के कारण मौत
इंदौर । मध्य प्रदेश के सबसे बड़े इंदौर के सर्राफा बाजार के दो व्यापारियों की आज कोरोना के कारण मौत हो गई। यह दोनों व्यापारी एक दूसरे के भाई थे और उन्होंने मात्र 15 मिनट के अंतराल में अपना जीवन त्याग दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों मौत आज शाम चोइथराम अस्पताल में हुई है। इन दोनों व्यापारियों को कोरोना के कारण उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इनका उपचार बराबर चल रहा था। इसी बीच आज इन व्यापारियों ने मात्र 15 मिनट के अंतराल से दम तोड़ दिया । सराफा बाजार की प्रतिष्ठित फर्म एसके ज्वेलर्स के संचालक घनश्याम तिवारी और मनीष तिवारी की मृत्यु हो गई । इस मृत्यु की जानकारी जैसे ही सराफा बाजार के व्यापारियों को मिली तो उन्हें गहरा सदमा लगा। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इन दोनों व्यापारियों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार को यह गम सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की जाने लगी।